Padma shri award 2020: जानें कौन है मिजोरम के वरिष्ठ पत्रकार लालबियाक्थंगा पचुआऊ, पद्म श्री से होंगे सम्मानित

By भाषा | Published: January 26, 2020 01:51 PM2020-01-26T13:51:18+5:302020-01-26T13:54:59+5:30

मिजोरम के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अपने भाषण में कहा कि पचुआऊ केंद्र द्वारा पद्मश्री पुरस्कार के लिए शनिवार को घोषित 118 लोगों में शामिल हैं।

Padma shri award 2020: know about journalist of mizoram padma Shri lalbiakthanga pachuau | Padma shri award 2020: जानें कौन है मिजोरम के वरिष्ठ पत्रकार लालबियाक्थंगा पचुआऊ, पद्म श्री से होंगे सम्मानित

lalbiakthanga pachuau

Highlights94 वर्षीय पचुयाऊ ने 1953 में छोटे से अखबार जोराम थुपुआन से पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की थी।वह 1970 से आज तक स्थानीय दैनिक अखबार ‘‘जोराम त्लांगाऊ’’ के संपादक हैं।

मिजोरम के वरिष्ठ पत्रकार लालबियाक्थंगा पचुआऊ को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुना गया है। मिजोरम के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अपने भाषण में कहा कि पचुआऊ केंद्र द्वारा पद्मश्री पुरस्कार के लिए शनिवार को घोषित 118 लोगों में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के साहित्यकार सी कामलोवा को भी पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई। राज्यपाल ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने पर पचुआऊ और कामलोवा दोनों को बधाई दी।

जानें कौन हैं पत्रकार लालबियाक्थंगा पचुआऊ

94 वर्षीय पचुयाऊ ने 1953 में छोटे से अखबार जोराम थुपुआन से पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 1970 से आज तक स्थानीय दैनिक अखबार ‘‘जोराम त्लांगाऊ’’ के संपादक हैं। मिजोरम पत्रकार संघ (एमजेए) में पचुआऊ प्रतिष्ठित शख्स हैं और तीन बार वह अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

मिजोरम सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग तथा राज्य में सभी पत्रकारों की सर्वोच्च संस्था मिजोरम पत्रकार संघ (एमजेए) ने अक्टूबर 2016 में पचुआऊ को ‘‘देश में सबसे उम्रदराज श्रमजीवी पत्रकार’’ घोषित किया था।

पचुआऊ 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सेना में शामिल हुए और उन्होंने कई सैन्य पुरस्कार जीते। पचुआऊ 1980 के दशक में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और केंद्र के बीच शांति वार्ता में अहम प्रतिनिधि थे।

Web Title: Padma shri award 2020: know about journalist of mizoram padma Shri lalbiakthanga pachuau

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे