85 पद्म पुरुस्कारों में बस 14 महिलाएं, मिलिए इन महिलाओं से

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 26, 2018 07:10 PM2018-01-26T19:10:52+5:302018-01-26T19:29:11+5:30

तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण में बस एक महिला शारदा सिन्हा का नाम है।

Padma Awards 2018: Just 14  Women over 85 Padma Awards | 85 पद्म पुरुस्कारों में बस 14 महिलाएं, मिलिए इन महिलाओं से

85 पद्म पुरुस्कारों में बस 14 महिलाएं, मिलिए इन महिलाओं से

देश के पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस बार 85 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है, इसमें महज 14 ही महिलाएं हैं। तीन पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण में बस एक महिला शारदा सिन्हा का नाम नहीं है। मिल‌िए इन महिलाओं से- 

1- शारदा सिन्हा (कला एवं संगीत), बिहार

भोजपुरी और मगही गायक के रूप में चर्चित शारदा सिंहा को बिहार का कोकिला कहा जाता हैं। शारदा सिन्हा भोजपुरी और मगही के अलावे बज्जिका और हिंदी गीत भी गाये हैं। इन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया है।

2 - रानी और अभय बांग (अफोर्डेबल हेल्थकेयर), महाराष्ट्र

रानी और अभय बांग को एक साथ पद्म श्री से सम्मानित कियी गया। इन्होंने अपमे गांव मे अस्पताल खोलकर लोगों की सेवा की। 

3 - सुभाषिणी मिस्त्री (सोशल वर्क), पश्चिम बंगाल

सुभाषिणी मिस्त्री भले ही एक बड़ी नाम नहीं हैं, लेकिन इन्होंने सब्जी बेचकर अपने गांव में अस्पताल बनवाया हैं और लोगों की सेवा की है।

4 - लक्ष्मीकुट्टी (चिकित्सा), केरल

लक्ष्मीकुट्टी केरल एक आदिवासी महिला हैं, जो जड़ी बुटी बनाकर लोगों की इलाज करती है। 

5 - विजयलक्ष्मी नवनीताकृष्णन (लिटरेचर एंड एजुकेशन), तमिलनाडु

विजयलक्ष्मी नवनीताकृष्णन तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह तमिल लोकगायिका हैं। उन्होंने लोक संगीत में अहम भूमिका अदा की है।

6 - लेंटिना ठक्कर (सोशल वर्क), नागालैंड 

लेंटिना ठक्कर नागालैंड की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में कई उल्लेखनीय काम किए हैं।

7 - मालती जोशी (साहित्य एवं शिक्षा), मध्य प्रदेश

मालती जोशी हिंदी साहित्य के लेखिका है। इनकी प्रमुख काहनी 'वो तेरा घर, ये मेरा घर' है।

 8 -जॉयश्री गोस्वामी (साहित्य एवं शिक्षा), असम

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल कुमार की पत्नी हैं। वह लेखिका हैं। उन्होंने कई बेहतर रचा‌नाएं लिखी हैं। 

10 - सितव्वा जोधती (सामाजिक कार्यकर्ता), कर्नाटक

कर्नाटक की सामाजिक कार्यकर्ता सीतावव जोधती  महिला विकास और सशक्तिकरण के लिए पद्म श्री दिया गया हैं।

11 - नोफ मारवाई (योगा प्रशिक्षक), सऊदी अरब

नोफ मारवाई  सऊदी अरब के पहले योगा प्रशिक्षक है। लोगों को मुफ्त मे योग सिखाते है।

12 - वी नानम्माल (योगा प्रशिक्षक), तमिलनाडु 

वी नानम्माल तमिलनाडु के योग टीचर है और प्रतिदिन 100 लड़कों को योगा सिखाते है।

13 -  लंग्पोक्लकपम सुबदनी देवी, मणिपुर

मणिपुर की लंग्पोक्लकपम सुबदनी देवी को कपड़ा बुनाई के लिए पद्म श्री दिया गया हैं।

14 - साइखोम मीराबाई चानू (खेल), मणिपुर

साइखोम मीराबाई चानू को भी पद्म से नावाजा गया। सिखोम 2014 में राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत के लिए रजत पदक जित चुकी हैं।

Web Title: Padma Awards 2018: Just 14  Women over 85 Padma Awards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे