आपात स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मदद करेगी ऑक्सीबस

By भाषा | Published: May 11, 2021 04:52 PM2021-05-11T16:52:54+5:302021-05-11T16:52:54+5:30

Oxybus to help Kovid-19 patients in emergency | आपात स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मदद करेगी ऑक्सीबस

आपात स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मदद करेगी ऑक्सीबस

बेंगलुरु 11 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आपातकालीन स्थिति में कोविड-19 के मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान करने वाली ऑक्सीबस सेवा की मंगलवार को शुरुआत की।

एक ऑक्सीबस कोविड-19 के आठ मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दे सकती है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ बेंगलुरु के सरकारी अस्पतालों और अन्य केन्द्रों के नजदीक 20 ऐसी इकाईयों को स्थापित किया जाएगा और आने वाले दिनों में संपूर्ण राज्य में ऐसी और इकाईयों को स्थापित किया जाएगा।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मगाडी रोड में आरोग्य सभा और मल्लेश्वरम में बनाए गए बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के नियंत्रण केन्द्र का दौरा किया और नागरिक सेवा हेल्पलाइन तथा मरीजों को बिस्तरों के आवंटन के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों को तय समय के भीतर अस्पताल में बिस्तर मिले इसके लिए सरकार की ओर से प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Oxybus to help Kovid-19 patients in emergency

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे