दिल्ली के सदर बाजार इलाके में गोदाम से 470 किलोग्राम से अधिक पटाखे बरामद
By भाषा | Published: October 14, 2021 12:17 AM2021-10-14T00:17:10+5:302021-10-14T00:17:10+5:30
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक गोदाम से 470 किलोग्राम से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किये गए और गोदाम के मालिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रिहान (21) उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह त्यौहार के दौरान चीजें बेचने का काम करता है। पुलिस ने कहा कि यहां गोदाम से कुल 472.4 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये गए और गोदाम 12 हजार रुपये किराये पर लिया गया था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अवैध पटाखे उत्तर प्रदेश के मेरठ से खरीदे थे और दिवाली पर ऊँचे दाम पर बेचने का उसका इरादा था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।