विपक्ष कृषि कानूनों के बारे में दुष्प्रचार कर रहा है : वित्त मंत्री
By भाषा | Published: February 19, 2021 10:42 PM2021-02-19T22:42:31+5:302021-02-19T22:42:31+5:30
चेन्नई, 19 फरवरी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विपक्ष पर विवादास्पद कृषि कानूनों के बारे में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे सिर्फ बिचौलियों के लाभ के लिये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग तमिलनाडु के विकास में बाधा पैदा कर रहे थे, वे अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
उन्होंने कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘कैसे कोई दुष्प्रचार का जवाब दे सकता है कि कृषि कानून के जरिये किसानों की जमीन चली जाएगी।’’
उन्होंने कहा कि वे सिर्फ बिचौलियों के फायदे के लिये कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।