चिद्भवानंद आश्रम के संस्थापक ओंकारानंद महास्वामीजी का निधन

By भाषा | Published: May 11, 2021 12:41 AM2021-05-11T00:41:04+5:302021-05-11T00:41:04+5:30

Onkaranand Mahaswamiji, founder of Chidbhavananda Ashram, dies | चिद्भवानंद आश्रम के संस्थापक ओंकारानंद महास्वामीजी का निधन

चिद्भवानंद आश्रम के संस्थापक ओंकारानंद महास्वामीजी का निधन

मदुरै (तमिलनाडु), 10 मई तमिलनाडु के थेनी में चिद्भवानंद आश्रम की स्थापना करने वाले ओंकारानंद महास्वामीजी का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। आश्रम के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आश्रम के एक सूत्र ने कहा, ‘‘मदुरै में शाम पांच बजकर 40 मिनट पर पूज्यश्री ओंकारानंद महास्वामीजी ने महासमाधि ले ली।’’

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता ओ पन्नीरसेल्वम और प्रदेश भाजपा प्रमुख एल मुरुगन ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

हाल ही पीठाधिपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कोविड-19 की उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी लेकिन दो दिन पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

सूत्र ने कहा, ‘‘ डॉक्टरों ने हमें स्वामीजी को उपचार के लिए चेन्नई ले जाने की सलाह दी और जब उन्हें एयर एंबुलेंस में चढ़ाने का प्रास किया गया तब उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, उन्हें तत्काल यहां अस्पताल वापस ले जाया गया।’’

सूत्र के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 65 साल के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Onkaranand Mahaswamiji, founder of Chidbhavananda Ashram, dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे