हिमाचल प्रदेश में वाहन के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत, नौ अन्य घायल

By भाषा | Published: July 30, 2021 01:13 AM2021-07-30T01:13:46+5:302021-07-30T01:13:46+5:30

One woman killed, nine others injured as vehicle falls into a gorge in Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश में वाहन के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत, नौ अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश में वाहन के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत, नौ अन्य घायल

शिमला, 29 जुलाई हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बृहस्पतिवार को एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि वैन सिरमौर जिले के सनगढ़ की हरिपुर धार उप तहसील के टिकरी में शाम करीब साढ़े पांच बजे खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सिरमौर जिले के हरिपुरधार के गहल गांव की जयंती देवी की मौत हो गयी।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को नाहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One woman killed, nine others injured as vehicle falls into a gorge in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे