मकान का छज्‍जा गिरने से एक महिला की मौत, चार घायल

By भाषा | Published: February 28, 2021 12:35 PM2021-02-28T12:35:23+5:302021-02-28T12:35:23+5:30

One woman dead, four injured after falling off a house balcony | मकान का छज्‍जा गिरने से एक महिला की मौत, चार घायल

मकान का छज्‍जा गिरने से एक महिला की मौत, चार घायल

शाहजहांपुर (उप्र), 28 फरवरी शाहजहांपुर जिले में एक मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई है और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने रविवार को बताया कि निगोही थाना अंतर्गत वजीरपुर गांव में रहने वाले बसंत कुमार ने 15 दिन पूर्व अपना घर बनवाया था। परिवार के लोग शनिवार रात जब छज्जे के नीचे बैठे थे, तभी एकाएक छज्जा गिर गया, जिसके नीचे दबकर पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जिसमें नत्थो देवी (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य लोगों का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने नत्थो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One woman dead, four injured after falling off a house balcony

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे