जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Published: May 17, 2020 05:48 AM2020-05-17T05:48:39+5:302020-05-17T05:48:39+5:30

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सवा छह बजे हुए भूस्खलन की चपेट में आने से सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें छह ट्रक शामिल हैं। व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

One person died, two others injured due to landslide on Jammu-Srinagar highway | जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया। (फोटो- एएनआई)

Highlightsकेंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार शाम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए तथा कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सवा छह बजे हुए भूस्खलन की चपेट में आने से सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें छह ट्रक शामिल हैं। व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार शाम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए तथा कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सवा छह बजे हुए भूस्खलन की चपेट में आने से सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें छह ट्रक शामिल हैं। व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीबुर रहमान ने कहा कि बचावकर्मियों ने मलबे से एक बेहोश व्यक्ति को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दो अन्य घायल हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है और उनका पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। 

Web Title: One person died, two others injured due to landslide on Jammu-Srinagar highway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे