मुंबई: भारतीय नेवी में तैनात शख्स ने अपने रायफल से मारी खुद को गोली, मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

By विनीत कुमार | Published: November 15, 2019 09:43 AM2019-11-15T09:43:33+5:302019-11-15T09:43:33+5:30

घटना के तत्काल बाद अखिलेश को आईएनएचएस अश्विनी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

on duty 25 year-old Navy personnel Akhilesh Yadav shot himself with his rifle at INS Angre | मुंबई: भारतीय नेवी में तैनात शख्स ने अपने रायफल से मारी खुद को गोली, मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

नेवी के जवान ने खुद को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsभारतीय नेवी में शामिल शख्स ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्याआईएनएस एंग्रे पर तैनात था जवान, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

मुंबई में ड्यूटी पर तैनात भारतीय नौसेना के एक जवान ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार खुद को गोली मारने वाले इस जवान की पहचान अखिलेश यादव के तौर पर हुई है। वे 25 साल के थे और घटना के समय आईएनएस एंग्रे पर तैनात थे। उन्होंने अपने ही रायफल से खुद को गोली मारी। घटना के तत्काल बाद अखिलेश को आईएनएचएस अश्विनी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कोलाबा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Web Title: on duty 25 year-old Navy personnel Akhilesh Yadav shot himself with his rifle at INS Angre

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे