आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने बनाई थी आजाद भारत की प्रांतीय सरकार, जानिए 21 अक्टूबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Published: October 21, 2018 07:41 AM2018-10-21T07:41:34+5:302018-10-21T07:41:34+5:30

Subhas Chandra Bose, Azad Hind: 21 अक्टूबर 1296 को अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया था।

on 21st october Subhas Chandra Bose form free India provisional government know history of the day | आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने बनाई थी आजाद भारत की प्रांतीय सरकार, जानिए 21 अक्टूबर इतिहास में क्यों है खास

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु एक विमान दुर्घटना में हुई थी। (आर्काइव फोटो)

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर :भाषा: सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई।

23 जनवरी 1897 को जन्मे सुभाष चंद्र बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। 1921 में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर देश की आजादी की लड़ाई में उतरे सुभाष चंद्र बोस को उनके उग्र विचारों के कारण देश के युवा वर्ग का व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’’ का ओजपूर्ण नारा दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 21 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1296: अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया।

1797 : अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीच्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया।

1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया।

1833 : स्वीडन के स्टॉकहोम में जन्मे अल्फ्रेड नोबेल को डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है।

1943 : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई।

1950 : चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊँचाई पर स्थित इस आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया।

1954 - भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ। 2001: दुनियाभर में खौफ का कारण बने एंथ्रैक्स ने अमेरिका में तीसरे व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। डाक घर के एक कर्मचारी में इस जानलेवा बीमारी का संक्रमण पाया गया।

English summary :
Subhash Chandra Bose has the status of a true son of mother India, who fought for India's Independence. On 21 October 1943, he established the the Provisional Government of Free India (Azad Hind). Born on January 23, 1897, Subhash Chandra Bose believed that the strong rule of the British government can only be challenged through armed forces.


Web Title: on 21st october Subhas Chandra Bose form free India provisional government know history of the day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे