बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या की
By भाषा | Published: October 14, 2021 09:58 PM2021-10-14T21:58:37+5:302021-10-14T21:58:37+5:30
जयपुर, 14 अक्टूबर राजस्थान के नागौर जिले में 55 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की सिर पर पत्थर मारकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी सुखदेव व उसकी पत्नी भंवरी देवी बृहस्पतिवार को अन्य लोगों के साथ अपने खेत में काम कर रहे थे। दोपहर में भोजन के बाद वे अलग अलग पेड़ों के नीचे विश्राम करने लगे।
उन्होंने बताया कि अचानक आरोपी सुखदेव ने अपनी पत्नी के चेहरे पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमले किए। उसने एक कृषि औजार से भी उसपर हमला किया और जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं चली है। आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।