मध्य प्रदेश: अमेजन से गांजा आपूर्ति करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करने वाले आईपीएस अधिकारी का तबादला

By विशाल कुमार | Published: December 2, 2021 03:22 PM2021-12-02T15:22:32+5:302021-12-02T15:24:00+5:30

राज्य के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के गांव के किसानों से कथित रूप से जुड़े उर्वरकों की चोरी के मामले में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद यह तबादला हुआ है। भदौरिया ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की थी।

officer-who-busted-gang-involved-in-supplying-marijuana-via-amazon-transferred | मध्य प्रदेश: अमेजन से गांजा आपूर्ति करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करने वाले आईपीएस अधिकारी का तबादला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. (फाइल फोटो)

Highlightsआईपीएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने गांजा आपूर्ति करने में शामिल गैंग का भंडाफोड़ किया था।उर्वरकों की चोरी के मामले में सिंह द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद यहतबादला हुआ है।

भोपाल: पिछले महीने मध्य प्रदेश के भिंड में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन के माध्यम से कथित तौर पर गांजा आपूर्ति करने में शामिल गैंग का भंडाफोड़ करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनोज कुमार सिंह का 12 अन्य अधिकारियों के साथ तबादला कर दिया गया है.

राज्य के गृह विभाग की तबादला सूची के अनुसार, सिंह को पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि शैलेंद्र चौहान उनकी जगह भिंड पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त होंगे।

राज्य के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के गांव के किसानों से कथित रूप से जुड़े उर्वरकों की चोरी के मामले में सिंह द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद यहतबादला हुआ है। भदौरिया ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की थी।

सागर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह का भी तबादला कर दिया गया क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें एक पूर्व ग्राम प्रधान के घर को गिराने के लिए लताड़ लगाई थी। घर गिरने के बाद ब्राह्मण समुदाय ने राज्य सरकार के खिलाफ पंचायत का आयोजन किया। बाद में लंबी छुट्टी पर चले गए अतुल सिंह को पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। सागर पुलिस अधीक्षक के रूप में तरुण नायक उनकी जगह लेंगे।

अन्य पिछड़ा वर्ग के एक व्यक्ति की पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों द्वारा कथित तौर पर हत्या करने के बाद घर को ध्वस्त कर दिया गया था। यह कथित तौर पर सरकारी जमीन पर बनाया गया था।

Web Title: officer-who-busted-gang-involved-in-supplying-marijuana-via-amazon-transferred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे