सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कलेक्टर ने अधिकारी को किया सस्पेंड, जानिए कहां का है मामला

By भाषा | Published: January 9, 2020 08:38 PM2020-01-09T20:38:30+5:302020-01-09T20:38:30+5:30

बालोद जिले के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के डौंडी लोहारा नगर पंचायत के उप अभियंता कृपाराम बर्मन को कलेक्टर रानू साहू ने निलंबित कर दिया है। बर्मन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप में गांधी से संबंधित समाचार की पेपर कटिंग साझा की और उस पर अपना कमेंट भी किया।

Offensive comment on Sonia Gandhi, Collector suspended officer, know where is the matter | सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कलेक्टर ने अधिकारी को किया सस्पेंड, जानिए कहां का है मामला

बर्मन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Highlightsकृपाराम बर्मन ने अपने व्हॉट्सअप एकाउण्ट से नेताओं के खिलाफ विपरीत टिप्पणी की है।छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियमों के विपरीत है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जिला प्रशासन ने नगर पंचायत के अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

बालोद जिले के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के डौंडी लोहारा नगर पंचायत के उप अभियंता कृपाराम बर्मन को कलेक्टर रानू साहू ने निलंबित कर दिया है। बर्मन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप में गांधी से संबंधित समाचार की पेपर कटिंग साझा की और उस पर अपना कमेंट भी किया।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि कृपाराम बर्मन ने अपने व्हॉट्सअप एकाउण्ट से नेताओं के खिलाफ विपरीत टिप्पणी की है जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियमों के विपरीत है। इसलिए बर्मन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में बर्मन का मुख्यालय कार्यालय मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद बालोद रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। 

Web Title: Offensive comment on Sonia Gandhi, Collector suspended officer, know where is the matter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे