ओडिशा ट्रेन हादसा: मृतकों की शिनाख्त के लिए दिल्ली एम्स भेजे गए डीएनए सैंपल, परिजनों को ढूंढने के लिए अभी भी लोग परेशान

By अंजली चौहान | Published: June 7, 2023 10:56 AM2023-06-07T10:56:57+5:302023-06-07T11:04:25+5:30

दिल्ली के एम्स में ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों के शवों के डीएनए सैंपल को भेजा गया है।

Odisha train accident DNA samples sent to Delhi AIIMS for identification of dead people are still worried to find relatives | ओडिशा ट्रेन हादसा: मृतकों की शिनाख्त के लिए दिल्ली एम्स भेजे गए डीएनए सैंपल, परिजनों को ढूंढने के लिए अभी भी लोग परेशान

फाइल फोटो

Highlightsओडिशा ट्रेन हादसे में करीब 288 लोगों की मृत्यु हो गई है हादसे में 1000 लोग घायल है 2 जून को ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा हो गया

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के शवों की पहचान अभी भी जारी है। हादसे में मारे गए लोगों के शवों को प्राप्त करने के लिए परिजन अभी भी भटक रहे हैं।

कई शवों की पहचान होनी अब भी बाकि है ऐसे में प्रशासन द्वारा शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल का साहरा लिया जा रहा है। भुवनेश्वर नगर निगम की ओर से जानकारी दी गई कि ओडिशा से दिल्लीएम्स में करीब 30 डीएनए नमूने भेजे गए हैं।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सूर्यवंशी मयूर विकास ने मंगलवार को एएनआई को बताया कि सभी 30 एकत्रित डीएनए नमूने एम्स दिल्ली भेजे जाएंगे और विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करने में 7 से 8 दिन लगेंगे। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि पहचान के इंतजार में विभिन्न अस्पतालों में 80 से अधिक शव पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बालासोर ट्रेन त्रासदी के पीड़ितों के कई रिश्तेदार एम्स भुवनेश्वर और पांच अन्य केंद्रों में रखे गए शवों की पहचान करने में असमर्थ हैं। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि वे अपने डीएनए नमूने देने के बाद घर लौट आए और इन एकत्रित नमूनों को एम्स दिल्ली भेजा जाएगा। इन 30 डीएनए की जांच के बाद उनके रिश्तेदारों को शव करीब एक सप्ताह के बाद सौंपे जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार, एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शवों की पहचान का दावा करने वालों में से अब तक 10 लोगों के डीएनए के नमूने लिए गए हैं। पहचान होने के बाद शवों को सौंपा जाएगा। अधिकारी के अनुसार, शवों को अब पांच कंटेनरों में रखा जाएगा, जहां उन्हें लंबे समय तक संरक्षित किया जा सकता है। 

इस बीच सरकार इन सभी हस्तांतरण से संबंधित खर्चों का ध्यान रखेगी। भुवनेश्वर नगर निगम और पश्चिम बंगाल सरकार ने ओडिशा के बालासोर में तीन-ट्रेन दुर्घटना के बाद अपने परिजनों की तलाश कर रहे लोगों के लिए एम्स भुवनेश्वर में हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं। 

मालूम हो कि बालासोर ट्रेन हादसे के शिकार लोगों में मरने वालों की कुल संख्या 288 बताई जा रही है। इन 288 शवों में से 193 भुवनेश्वर भेजे गए हैं और 94 शव बालासोर को सौंपे गए हैं।

भुवनेश्वर में भेजे गए 193 शवों में से 110 शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, 83 की पहचान होनी बाकी है। बता दें कि इस हादसे में करीब 1000 लोग घायल है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

Web Title: Odisha train accident DNA samples sent to Delhi AIIMS for identification of dead people are still worried to find relatives

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे