ओडिशा: बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: March 1, 2021 04:30 PM2021-03-01T16:30:33+5:302021-03-01T16:30:33+5:30

Odisha: One person arrested for raping a girl | ओडिशा: बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ओडिशा: बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

भवानीपटना (ओडिशा), एक मार्च ओडिशा के कालाहांडी जिले में तीन वर्षीय अपनी भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लांजीगढ थानाक्षेत्र के मस्कापदार गांव में आरोपी व्यक्ति रविवार को खिलौनों एवं मिठाइयों का लालच देकर अपनी भतीजी को ‘झामी यात्रा’ (स्थानीय उत्सव) ले गया। बाद में उसने किसी सूनसान जगह पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे उसके घर पहुंचा दिया।

अधिकारी के मुताबिक बच्ची की मां उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी। बच्ची की जब हालत बिगड़ने लगी, तब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भवानीपटना सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बुर्ला के वी एस एस मेडिकल ले जाने को कहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha: One person arrested for raping a girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे