ओडिशा: कई बार दुष्कर्म की शिकार महिला ने अदालत में आत्मदाह की कोशिश की, अधिकारी ने बचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2022 07:04 AM2022-12-03T07:04:40+5:302022-12-03T07:09:13+5:30

शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अक्टूबर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने इस साल 14 नवंबर को एक दोस्त के साथ मिलकर उससे फिर से कथित तौर पर बलात्कार किया।

Odisha Multiple-rape victim attempts self-immolation in court rescued by officer | ओडिशा: कई बार दुष्कर्म की शिकार महिला ने अदालत में आत्मदाह की कोशिश की, अधिकारी ने बचाया

ओडिशा: कई बार दुष्कर्म की शिकार महिला ने अदालत में आत्मदाह की कोशिश की, अधिकारी ने बचाया

Highlightsपुलिस ने बताया कि घटना बरहमपुर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) की अदालत में हुई।सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रश्मि रंजन दास ने उसे ऐसा करने से रोककर बचा लिया।महिला ने कहा कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया है।

बरहमपुरः ओडिशा के गंजाम जिले में कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म का शिकार हुई 30 वर्षीय महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को एक अदालत परिसर में आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन एक सतर्क अधिकारी ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि घटना बरहमपुर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) की अदालत में हुई।

पुलिस ने कहा, महिला ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रश्मि रंजन दास ने उसे ऐसा करने से रोककर बचा लिया। उन्होंने बताया कि महिला को कुछ समय के लिए बी एन पुर पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अक्टूबर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने इस साल 14 नवंबर को एक दोस्त के साथ मिलकर उससे फिर से कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन महिला उसके दोस्त और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी, जो उस समय घर की रखवाली कर रही थी जब वे उससे कथित रूप से बलात्कार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला का पति रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में रहता है। वह आरोपी व्यक्ति के बैंक खाते के जरिए अपनी पत्नी को पैसे भेजता था।

Web Title: Odisha Multiple-rape victim attempts self-immolation in court rescued by officer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे