भारत ने 'अग्नि-5' का किया सफल परिक्षण, जानिए क्या है खासियत

By भाषा | Published: December 10, 2018 04:31 PM2018-12-10T16:31:49+5:302018-12-10T16:31:49+5:30

अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है जो 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है और 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 

Odisha: Long-range ballistic missile Agni-5 was test fired today at 1.30 pm from Abdul Kalam Island, Balasore. | भारत ने 'अग्नि-5' का किया सफल परिक्षण, जानिए क्या है खासियत

भारत ने 'अग्नि-5' का किया सफल परिक्षण, जानिए क्या है खासियत

Highlightsअग्नि-5 मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है। सतह से सतह पर मार करने वाली, स्वदेश में विकसित इस मिसाइल का यह सातवां परीक्षण है।अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है जो 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है और 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 

भारत ने सोमवार को ओडिशा तट के पास डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है। 

रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली, स्वदेश में विकसित इस मिसाइल का यह सातवां परीक्षण है।

अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है जो 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है और 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 

अधिकारियों के मुताबिक इस श्रृंखला की अन्य मिसाइलों के उलट अग्नि 5 मार्ग एवं दिशा-निर्देशन, विस्फोटक ले जाने वाले शीर्ष हिस्से और इंजन के लिहाज से सबसे उन्नत है।


एक रक्षा सूत्र ने बताया, ‘‘इस मिसाइल का परीक्षण सोमवार दोपहर बंगाल की खाड़ी के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड संख्या चार से एक मोबाइल लॉन्चर से किया गया।’’ 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों के मुताबिक इस मिसाइल को लक्ष्य बिंदु को सटीकता से भेदने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल उसमें लगे कंप्यूटर से निर्देशित होगा।

Web Title: Odisha: Long-range ballistic missile Agni-5 was test fired today at 1.30 pm from Abdul Kalam Island, Balasore.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :agni 5अग्नि 5