2 अक्टूबर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अलावा आज के दिन हुई थीं ये महत्वपूर्ण घटनाएँ

By भाषा | Published: October 2, 2018 03:56 PM2018-10-02T15:56:45+5:302018-10-02T16:46:07+5:30

दो अक्टूबर 1968 को ब्रिटेन की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। माना जाता है कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था।

October 2: Birthday of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri and other historical events | 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अलावा आज के दिन हुई थीं ये महत्वपूर्ण घटनाएँ

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अलावा आज के दिन हुई थीं ये महत्वपूर्ण घटनाएँ

दो अक्टूबर (भाषा) भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 2 अक्टूबर 1869 को पैदा हुए और उनके कार्यों और विचारों ने आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। 

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान दिया गया ‘जय जवान जय किसान’ का उनका नारा आज के परिप्रेक्ष्य में भी सटीक और सार्थक है। 

देश-दुनिया के इतिहास में 2 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1836 : प्रकृतिविद् चार्ल्स डारविन अपने अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री एकत्र करके पांच बरस की यात्रा के बाद इंग्लैंड वापस लौटे।

1869 : मोहनदास करमचंद गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म। देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इस संत ने अपनी नि:स्वार्थ भावना और हथियार उठाए बिना अंग्रेजों को देश से खदेड़ बाहर किया और ‘महात्मा’ कहलाए।

1904 : लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन। एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही वह अपनी सादगी और ‘जय जवान जय किसान’ के नारे के साथ जन-जन में लोकप्रिय हुए। 1965 के भारत-पाक युद्ध के समय उन्होंने पूरी दृढ़ता से दुश्मन को मात दी।

महिला ने पहली बार छह बच्चों के एक साथ दिया जन्म

1968: मैक्सिको सिटी में होने वाले ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का खूनी आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 की मौत।

1968: ब्रिटेन की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। देश के इतिहास में पहली बार बर्मिंघम की शीला थोर्न्स ने गर्भ की निर्धारित अवधि से दो महीने पहले आपरेशन के जरिए चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। 

2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुँचे।

2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

2006 - परमाणु ईधन आपूर्ति मामले में दक्षिण-अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

Web Title: October 2: Birthday of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri and other historical events

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे