अश्लील डांस..., सनी लियोनी के 'मधुबन' गाने पर अब मथुरा के पुजारियों ने उतारा गुस्सा, सरकार से की कार्रवाई की मांग

By अनिल शर्मा | Published: December 25, 2021 03:35 PM2021-12-25T15:35:11+5:302021-12-25T15:36:13+5:30

पुजारियों ने सनी लियोन 'मधुबन में राधिका नचे' पर 'अश्लील' नृत्य के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

obscene dance priests call for ban on sunny leone madhuban mein radhika naache | अश्लील डांस..., सनी लियोनी के 'मधुबन' गाने पर अब मथुरा के पुजारियों ने उतारा गुस्सा, सरकार से की कार्रवाई की मांग

अश्लील डांस..., सनी लियोनी के 'मधुबन' गाने पर अब मथुरा के पुजारियों ने उतारा गुस्सा, सरकार से की कार्रवाई की मांग

Highlightsमथुरा के पुजारियों ने उनके एल्बम को अश्लील करार दिया हैपुजारियों ने सरकार से कार्रवाई की मांग की हैउन्होंने कहा कि अगर सरकार कुछ नहीं करेगी तो हम अदालत जाएंगे

मथुराःबॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपने नए गाने 'मधुबन' को लेकर विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का शिकार हो चुकीं सनी अब पुजारियों के निशाने पर आ गई हैं। मथुरा के पुजारियों ने उनके एल्बम को अश्लील करार देते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है। 

पुजारियों ने सनी लियोन 'मधुबन में राधिका नचे' पर 'अश्लील' नृत्य के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि सनी लियोनी के मधुबन गाने को बुधवार सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने गाने के वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा, "अगर सरकार अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उसके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे।" उन्होंने कहा कि उसे (लियोनी) भारत में तब तक रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जब तक कि वह दृश्य वापस नहीं ले लेती और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती।

पीटीआई के मुताबिक, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा है कि सनी लियोनी ने गीत को "अपमानजनक तरीके से" पेश करके बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

 

Web Title: obscene dance priests call for ban on sunny leone madhuban mein radhika naache

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे