डेढ़ दर्जन मामलों में लिप्त कुख्यात नक्सली कोल्हा यादव बिहार से गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 13, 2021 12:43 AM2021-04-13T00:43:11+5:302021-04-13T00:43:11+5:30

Notorious Naxalite Kolha Yadav involved in one and a half dozen cases arrested from Bihar | डेढ़ दर्जन मामलों में लिप्त कुख्यात नक्सली कोल्हा यादव बिहार से गिरफ्तार

डेढ़ दर्जन मामलों में लिप्त कुख्यात नक्सली कोल्हा यादव बिहार से गिरफ्तार

गिरिडीह, 12 अप्रैल झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र की हत्या समेत 18 विभिन्न आपराधिक कांडों के आरोपी कुख्यात भाकपा (माओवादी) सदस्य कोल्हा यादव को बिहार के जमुई से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने यहां बताया कि गिरिडीह जिले की भेलवाघाटी थाना पुलिस ने बिहार के जमुई से कुख्यात सीपीआई माओवादी कोल्हा यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2007 में बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी समेत 17 लोगों की हत्या का वह आरोपी है।

रेणु ने बताया कि बिहार एवं झारखण्ड में इस नक्सली के विरुद्ध 18 मामले दर्ज हैं। इसी नक्सली ने नारोटांड में ग्राम रक्षा दल के सदस्य दासों साव की हत्या गला रेतकर कर दी थी।

दासों गाँव में नक्सलियों को घुसने नहीं देता था जिसके कारण उसकी हत्या इस निर्दयता से की गयी थी। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते का सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Notorious Naxalite Kolha Yadav involved in one and a half dozen cases arrested from Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे