जिस समिति का अध्यक्ष रहा उसमें महज सदस्य नहीं बनना, लोकसभा अध्यक्ष बिरला का शुक्रियाः थरूर

By भाषा | Published: October 11, 2019 05:53 PM2019-10-11T17:53:19+5:302019-10-11T17:55:08+5:30

सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने विदेश मामलों पर समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का शुक्रिया अदा किया लेकिन कहा कि वह समिति का महज सदस्य नहीं बनना चाहते हैं, जिसकी एक समय वह अध्यक्षता कर चुके हैं।

Not to be a member of the committee that was headed, thanked Lok Sabha Speaker Birla: Tharoor | जिस समिति का अध्यक्ष रहा उसमें महज सदस्य नहीं बनना, लोकसभा अध्यक्ष बिरला का शुक्रियाः थरूर

समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद थरूर ने दावा किया था कि सरकार ने विपक्षी सदस्य को समिति का अध्यक्ष बनाने की परिपाटी खत्म कर दी है।

Highlightsपिछली लोकसभा में थरूर ने समिति की अध्यक्षता की थी।बिरला ने पिछले महीने थरूर को विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य नामित किया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य बनने से इंकार कर दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछली लोकसभा में थरूर ने समिति की अध्यक्षता की थी। सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने विदेश मामलों पर समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का शुक्रिया अदा किया लेकिन कहा कि वह समिति का महज सदस्य नहीं बनना चाहते हैं, जिसकी एक समय वह अध्यक्षता कर चुके हैं।

बिरला ने पिछले महीने थरूर को विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य नामित किया था। समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद थरूर ने दावा किया था कि सरकार ने विपक्षी सदस्य को समिति का अध्यक्ष बनाने की परिपाटी खत्म कर दी है।

 

Web Title: Not to be a member of the committee that was headed, thanked Lok Sabha Speaker Birla: Tharoor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे