'ये हमारे किसान नहीं, विरोध-प्रदर्शनों के लिए पंजाब जिम्मेदार', हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने सीएम अमरिंदर सिंह पर हमला

By स्वाति सिंह | Published: November 28, 2020 05:38 PM2020-11-28T17:38:38+5:302020-11-28T17:45:45+5:30

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के प्रदर्शन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री का कार्यालय प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहा है।

"Not Our Farmers, Punjab Responsible For Protest": Haryana Chief Minister | 'ये हमारे किसान नहीं, विरोध-प्रदर्शनों के लिए पंजाब जिम्मेदार', हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने सीएम अमरिंदर सिंह पर हमला

CM मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के प्रदर्शन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार बताया है।

Highlightsमनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसान आंदोलन में अवांछित तत्व भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार के पास खबर है कि आंदोलन में खालिस्तान समर्थक भी शामिल हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar lal Khattar) ने कहा है कि किसान आंदोलन में अवांछित तत्व भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार के पास खबर है कि आंदोलन में खालिस्तान समर्थक भी शामिल हैं। उन्होंने पीएम मोदी को मारने की धमकी देने वाले एक वायरल विडियो का भी ज़िक्र किया। हालांकि, हरियाणा पुलिस पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर आलोचना हो रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के प्रदर्शन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री का कार्यालय प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहा है। खट्टर ने कहा, "पंजाब के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि हरियाणा के किसान इससे दूर रहे हैं। इसके लिए उनका आभार है। पुलिस भी संयम बरत रही है। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री विरोध प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को भी ट्विटर पर अमरिंदर सिंह  पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कई बार पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मालूम हो कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब से हरियाणा होते हुए हजारों किसानों ने दिल्ली कूच किया था। लेकिन उन्हें जगह-जगह पर रोका गया। दो दिन तक चले टकराव के बाद 27 नवंबर की शाम को दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है।

Web Title: "Not Our Farmers, Punjab Responsible For Protest": Haryana Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे