नोएडा की दिल दहलाने वाली घटना, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला ने घर में खुद को लगाई आग

By विनीत कुमार | Published: April 16, 2021 12:15 PM2021-04-16T12:15:11+5:302021-04-16T12:18:48+5:30

दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार महिला कोविड पॉजिटिव थी और रिपोर्ट मिलने के बाद से ही हताश थी।

Noida woman immolates herself in house after gets Corona report positive | नोएडा की दिल दहलाने वाली घटना, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला ने घर में खुद को लगाई आग

कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद महिला ने खुद को जलाया (फाइल फोटो)

Highlightsनोएडा में 52 साल की महिला ने खुद को जलाया, कोरोना रिपोर्ट आने के बाद से थीं निराशग्रेटर नोएडा के बादलपुर में राज एनक्लेव में रहता है परिवार, पति वायु सेना से हैं रिटायरमहिला के बेटे को भी हुआ था कोरोना, पर वो इस बीमारी से उबर चुका था

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 52 साल की महिला ने खुद के ऊपर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना गुरुवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ही महिला को खुद के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली थी, इसके बाद से वो होम आइसोलेशन में थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि महिला करीब 70 प्रतिशत जल चुकी है। परिवार वालों के अनुसार कोविड की रिपोर्ट आने के बाद से महिला निराश थी। उसने बुधवार को भी अपने पति और दो बच्चों से बहुत कम बातचीत की।

पुलिस ने बताया है कि महिला का नाम अर्चना है और उनके पति जयप्रकाश शर्मा भारतीय वायुसेना में अधिकारी रह चुके हैं और अब रिटायर हैं। इनके दो बच्चें भी हैं। ये परिवार ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में राज एनक्लेव में रहता है। 

सुबह उठने के बाद परिवार को दिखा अर्चना का शव

पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब 4 बजे हुई। इस समय परिवार के अन्य लोग सो रहे थे। जयप्रकाश को पत्नी का शव सुबह करीब तीन घंटे बाद दिखा जब वे सोकर उठे।

अर्चना का कोविड टेस्ट पिछले हफ्ते हुआ था। इसकी रिपोर्ट 11 अप्रैल को आई थी जिसमें उनके पॉजिटिव पाए जाने की बात थी। बादलपुर एसएचओ दिनेश कुमार के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें अलग रहने को कहा था। इस बीच बुधवार को अर्चना ने बातचीत बेहद कम कर दी। इसके बाद गुरुवार को परिवार को उनका शव मिला।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हरिश चंद्र के अनुसार इनका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो चुका था और इस बीमारी से उबर भी गया था। इस बीच परिवार ने अर्चना की किसी और वजह से मौत से इनकार किया है और बताया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद से ही वो बेहद निराश थीं। परिवार ने मीडिया से भी बात करने से इनकार किया है। 

Web Title: Noida woman immolates herself in house after gets Corona report positive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे