नोएडा में मेट्रो की सेवाएं कल से होंगी शुरू, सुबह सात से रात 8 बजे तक ही चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

By भाषा | Published: June 8, 2021 12:28 AM2021-06-08T00:28:14+5:302021-06-08T07:24:01+5:30

Noida Metro Update: दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी मेट्रो सेवाएं 9 जून से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, यूपी में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शनिवार और रविवार ये बंद रहेंगी।

Noida Metro services will be restored from June 9 | नोएडा में मेट्रो की सेवाएं कल से होंगी शुरू, सुबह सात से रात 8 बजे तक ही चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

नोएडा में 9 जून से मिलेगी मेट्रो सेवा (फाइल फोटो)

Highlightsनोएडा में 9 जून से मेट्रो सर्विस की शुरुआत, शनिवार-रविवार को नहीं चलेंगेपीक आवर में 15 और बाकी समय में 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी मेट्रो सर्विसनोएडा में मेट्रो ट्रेन अबी सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ही चलेगी

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में मेट्रो की सेवाएं नौ जून से बहाल होंगी। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मेट्रो ट्रेन सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ही चलेगी। इसके अलावा, सप्ताहांत कर्फ्यू वाले दिन शनिवार और रविवार को सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी में भी बदलाव किया गया है। अब पीक ऑवर (अधिक भीड़ वाला समय) के दौरान मेट्रो सेवा 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। जबकि बाकी समय में 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) की प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से एनएमआरसी की सभी रेल सेवाएं बीते एक मई से स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि, अब गौतम बुद्ध नगर में लॉकडाउन से राहत मिल गई है। ऐसे में नौ जून से फिर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि लोगों को रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर निकलने से रोकने के लिए सेवाएं रात आठ बजे तक ही संचालित की जाएंगी। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक यात्री मेट्रो सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से अनलॉक होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल ने अपनी सेवाएं दिल्ली से नोएडा तक शुरू कर दी हैं।

Web Title: Noida Metro services will be restored from June 9

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे