NOIDA: कार गड्ढे में गिरने से जख्मी हुए जज, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

By भाषा | Published: July 11, 2019 01:39 PM2019-07-11T13:39:57+5:302019-07-11T13:39:57+5:30

दिल्ली की तीस हजारी अदालत में कार्यरत मनीष यदुवंशी देर रात को अपनी कार से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। परी चौक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरी।

NOIDA: Judge Car slips into Pit in Noida and he gets injured | NOIDA: कार गड्ढे में गिरने से जख्मी हुए जज, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के नोएडा में परी चौक के पास एक जज की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। बीती देर रात को हुई इस घटना में जज को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली की तीस हजारी अदालत में कार्यरत मनीष यदुवंशी देर रात को अपनी कार से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। परी चौक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में जज को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उनको ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Web Title: NOIDA: Judge Car slips into Pit in Noida and he gets injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे