नोएडा: रेल की पटरी पर मिला शव

By भाषा | Published: February 25, 2021 12:17 AM2021-02-25T00:17:37+5:302021-02-25T00:17:37+5:30

Noida: dead body found on railway track | नोएडा: रेल की पटरी पर मिला शव

नोएडा: रेल की पटरी पर मिला शव

नोएडा (उप्र), 24 फरवरी थाना दादरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बुधवार रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बुधवार रात को थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 36 वर्ष है। वह सफेद कमीज और सफेद पेंट पहने हुए हैं।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: dead body found on railway track

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे