येलो लाइन: हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच आज रात 11:30 से नहीं चलेगी कोई मेट्रो, जानें यात्री कैसे करेंगे इस रूट का सफर

By भाषा | Published: January 7, 2023 10:07 PM2023-01-07T22:07:40+5:302023-01-07T22:22:15+5:30

मामले में बोलते हुए डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा है कि “येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुरी के बीच पटरी के मरम्मत कार्य के चलते शनिवार रात साढ़े 11 बजे के बाद ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।”

No metro run between Huda City Center to Sultanpur 11:30 tonight Yellow Line know how passengers travel on this route | येलो लाइन: हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच आज रात 11:30 से नहीं चलेगी कोई मेट्रो, जानें यात्री कैसे करेंगे इस रूट का सफर

येलो लाइन: हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच आज रात 11:30 से नहीं चलेगी कोई मेट्रो, जानें यात्री कैसे करेंगे इस रूट का सफर

Highlightsयेलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुरी के बीच आज रात मेट्रो नहीं चलेगी। ऐसे में इस रूट में मेट्रो की सेवाएं रात 11:30 से बाधित रहेगी।यही नहीं डीएमआरसी ने सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच के यात्रियों के लिए यह सेवा प्रदान की है।

नई दिल्ली: हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच शनिवार रात साढ़े 11 बजे से रविवार सुबह साढ़े छह बजे तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। डीएमआरसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

आज रात से बंद रहेगी हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच की मेट्रो सेवा

इस पर बोलते हुए डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा है कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे तक सुल्तानपुर-गुरु द्रोणाचार्य और घिटोरनी-अर्जनगढ़ के बीच भी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस अवधि के दौरान सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच मुफ्त फीडर बस सेवा प्रदान की जाएगी। 

मामले में डीएमआरसी ने क्या कहा

डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा, “येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुरी के बीच पटरी के मरम्मत कार्य के चलते शनिवार रात साढ़े 11 बजे के बाद ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। यदि यात्री शेष रहते हैं तो देर रात सवा 12 बजे हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच एक अतिरिक्त ट्रेन चलेगी।” 
 

Web Title: No metro run between Huda City Center to Sultanpur 11:30 tonight Yellow Line know how passengers travel on this route

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे