नीतीश ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक जताया
By भाषा | Published: May 6, 2021 09:37 PM2021-05-06T21:37:32+5:302021-05-06T21:37:32+5:30
पटना, छह मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक जताया है और और गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘चौधरी अजित सिंह ने केन्द्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी और वह हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे थे। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उनका निधन दुखद है और उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ।
उल्लेखनीय है कि 82 वर्षीय अजित सिंह का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।