7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ

By स्वाति सिंह | Published: November 16, 2020 02:51 PM2020-11-16T14:51:29+5:302020-11-16T17:29:24+5:30

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से महागठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। आरजेडी और कांग्रेस दोनों के बीच आरोप-प्रतिरोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने भी इशारों-इशारों में कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। 

Nitish Kumar Swearing in Nitish Kumar take oath as Bihar CM for the 4th term | 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ

7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान ने दिलाई शपथ

Highlightsनीतीश कुमार ने सोमवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

पटना: नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जनता दल यूनाइटेड के नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी और मेवा लाल चौधरी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

वहीं, डिप्टी सीएम पद के लिए बीजेपी विधायक दल के नेता तार किशोर प्रसाद और उपनेता रेणु देवी ने शपथ ली।बिहार में हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं, जिनमें से नीतीश कुमार की जदयू को 43 सीटें मिलीं और भाजपा को जदयू से 31 सीटें अधिक (74 सीट) हासिल हुईं।

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से महागठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। आरजेडी और कांग्रेस दोनों के बीच आरोप-प्रतिरोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने भी इशारों-इशारों में कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। 

 

Web Title: Nitish Kumar Swearing in Nitish Kumar take oath as Bihar CM for the 4th term

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे