‘प्रताड़ित’ IAS अधिकारी के तबादले पर राजी हुई नीतीश सरकार, घूस लेने के मामले में CBI ने 2016 में किया था गिरफ्तार 

By भाषा | Published: July 18, 2019 07:31 PM2019-07-18T19:31:00+5:302019-07-18T19:31:00+5:30

Nitish Kumar agreed on transfer IAS officer Jitendra gupta CBI arrested in 2016 in connection with bribe | ‘प्रताड़ित’ IAS अधिकारी के तबादले पर राजी हुई नीतीश सरकार, घूस लेने के मामले में CBI ने 2016 में किया था गिरफ्तार 

‘प्रताड़ित’ IAS अधिकारी के तबादले पर राजी हुई नीतीश सरकार, घूस लेने के मामले में CBI ने 2016 में किया था गिरफ्तार 

दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश का पालन करते हुए बिहार सरकार ने घूस लेने के एक मामले को लेकर ‘‘प्रताड़ित’’ एक आईएएस अधिकारी के राज्य से बाहर तबादले की कार्यवाही शुरू कर दी है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक पत्र के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय के दो जुलाई के एक आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को पांच लाख रुपए मुआवजा दिए जाने के साथ उनकी लंबित राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुप्ता को घूस लेने के एक मामले में जुलाई 2016 में कैमूर जिले में गिरफ्तार किया था। पटना उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि अभियोजन का पूरा मामला झूठ पर आधारित है।

पटना उच्च न्यायालय के आदेश को राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसे खारिज कर दिए जाने पर गुप्ता को सेवा में फिर से बहाल किया गया था।

गुप्ता ने मार्च 2017 में परिवहन माफिया से अपनी जान को खतरा होने का दावा करते हुए अंतर-कैडर तबादले के तहत हरियाणा भेजने का अनुरोध किया था, लेकिन राज्य सरकार ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया था। इसके बाद वे न्यायालय की शरण में गए थे। 

Web Title: Nitish Kumar agreed on transfer IAS officer Jitendra gupta CBI arrested in 2016 in connection with bribe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे