नीता अंबानी न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम के बोर्ड में शामिल, 150 साल के इतिहास में पहली भारतीय मेंबर

By विनीत कुमार | Published: November 13, 2019 10:34 AM2019-11-13T10:34:46+5:302019-11-13T10:35:23+5:30

नीता अंबानी 57 साल की हैं और भारतीय कला और संस्कृति को दुनिया भर में फैलाने का काम करती रही हैं। साथ ही देश में भी खेल और कई विकास कार्यक्रम करती रही हैं।

Nita Ambani Named To Board Of New York Metropolitan Museum, first indian in 150 years | नीता अंबानी न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम के बोर्ड में शामिल, 150 साल के इतिहास में पहली भारतीय मेंबर

न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम के बोर्ड में नीता अंबानी शामिल

Highlightsमेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में नीता अंबानी का नाम हुआ शामिलनीता अंबानी इस म्यूजियम के 150 साल के इतिहास में पहली भारतीय ट्रस्टी हैं

नीता अंबानी को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में चुना गया है। ये अमेरिका का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है। एशिया के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी और एक समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली नीता इस म्यूजियम के 150 साल के इतिहास में पहली भारतीय ट्रस्टी हैं।

मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के चेयरमैन डेनियल ब्रोड्स्की ने एक बयान में कहा, 'अंबानी का साथ आना म्यूजियम की दुनिया के विभिन्न कोने में अध्ययन की क्षमता पर बड़ा असर डालेगा।'  

नीता अंबानी 57 साल की हैं और भारतीय कला और संस्कृति को दुनिया भर में फैलाने का काम करती रही हैं। साथ ही देश में भी खेल और कई विकास कार्यक्रम करती रही हैं।

बता दें कि मेट्रोपोलिटन म्यूजियम दुनिया भर के अरबपतियों, सेलिब्रिटी और हजारों आम लोगों को हर साल अपनी ओर खींचता है। इस म्यूजियम में दुनिया भर के 5000 सालों के आर्ट के विकास की रूपरेखा मौजूद है। गैर-लाभ वाले इस संस्थान के वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार इसका रेवेन्यू साल-2018 में 385.3 डॉलर मिलियन रहा था जो कि उससे भी पिछले साल 2017 के 384.7 डॉलर मिलियन से नीचे था।

Web Title: Nita Ambani Named To Board Of New York Metropolitan Museum, first indian in 150 years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे