Nisarg Tufan Updates: महाराष्ट्र में मंडरा रहा खतरा, कई ट्रेन-फ्लाइट रद्द, देखें लिस्ट

By गुणातीत ओझा | Published: June 3, 2020 09:28 AM2020-06-03T09:28:34+5:302020-06-03T09:28:34+5:30

मुंबई में चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों के बीच रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, कई फ्लाइट्स भी रीशेड्यूल की गई हैं।

Nisarg Tufan Updates: Danger in Maharashtra many train-flights canceled see list | Nisarg Tufan Updates: महाराष्ट्र में मंडरा रहा खतरा, कई ट्रेन-फ्लाइट रद्द, देखें लिस्ट

महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान के खतरे को बढ़ता देख कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Highlightsतूफान को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई फ्लाइट भी रीशेड्यूल कर दी गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक निसर्ग तूफान महाराष्ट्र में काफी तबाही मचा सकता है।मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिले और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में सुरक्षा को लेकर सारे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चक्रवात से संभावित प्रभावित इलाकों में हवाओं की गति 120 प्रति किमी घंटे पहुंच सकती है।

मुंबई। महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान निसर्ग आज दोपहर तक दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग द्वारा चक्रवात को लेकर जारी किए गए अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई फ्लाइट भी रीशेड्यूल कर दी गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक निसर्ग तूफान महाराष्ट्र में काफी तबाही मचा सकता है। मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिले और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में सुरक्षा को लेकर सारे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चक्रवात से संभावित प्रभावित इलाकों में हवाओं की गति 120 प्रति किमी घंटे पहुंच सकती है। चक्रवाती तूफान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात की है। पीएम मोदी ने केंद्र की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। तूफान की भयावहता को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वो अगले दो दिनों तक घरों पर ही रहें। महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात पर भी इस तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार रात से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। दमन- दीव और दादर नगर हवेली में 3-5 जून तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

चक्रवात को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और ट्रेन सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट किया गया है। आज दोपहर निसर्ग तूफान मुंबई की तट से टकरा सकता है और मुंबई व आसपास के इलाकों में 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तूफान का सबसे ज्यादा असर मुंबई, पालघर, अलीबाग और ठाणे पर दिखाई देने की संभावना है।

इन बातों का रखें ध्यान

खतरनाक या जर्जर इमारतों से दूर रहें। समुंदर किनारे बिल्कुल भी न जाएं। ऊंची जगहों पर समय से पहुंचे। अगर आपका घर ऊंचाई पर है तो आप सबसे ज़्यादा सुरक्षित हैं। फिर भी अगर आपको सुरक्षित जगह जाने को कहा जाए तो सूचना का पालन करें। पीने का पानी और स्नैक्स वगैरह जैसी चीज़ें अपने पास रखें। अगर आपका घर ख़तरे के दायरे में है, तो नुकसान कम करने के लिए मूल्यवान चीज़ों को सम्भाल कर रखें। खेती के औजार जैसी चीज़ें तूफ़ान के दौरान ख़तरनाक साबित हो सकती हैं, ऐसी चीजों को सुरक्षित जगह पर रखें। तूफान का खतरा टलने के बाद भी रास्ते पर लटकती तारों को न छुएं।

Web Title: Nisarg Tufan Updates: Danger in Maharashtra many train-flights canceled see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे