दिल्ली में टीके का नौ दिन का भंडार शेष: टीकाकरण बुलेटिन
By भाषा | Published: September 16, 2021 01:36 AM2021-09-16T01:36:26+5:302021-09-16T01:36:26+5:30
नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली में कोविड-19 टीके का मौजूदा भंडार नौ दिनों तक के लिए शेष है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ताजा टीकाकरण बुलेटिन के अनुसार 14 सितंबर को लोगों को टीके की 1.64 लाख खुराक दी गई, जिनमें से 1.01 लाख पहली खुराक थी जबकि 63,176 दूसरी खुराक थी।
बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में अब तक लोगों को 1.53 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। इसमें बताया गया कि शहर में बुधवार सुबह को नौ दिन का भंडार शेष था, जिसमें कोवैक्सिन की 1,06,225 खुराक और कोविशील्ड की 13,97,030 खुराक है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।