अमेरिका की इस 'दुकान' से निक ने बनवाई थी प्रियंका के लिए अंगूठी

By भाषा | Published: July 29, 2018 03:49 PM2018-07-29T15:49:42+5:302018-07-29T15:50:56+5:30

प्रियंका जफर के निर्देशन में बन रही सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत ’ में काम रही थीं लेकिन व्यस्तताओं के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। 

Nick Jones Tiffney Ring Priyanka Engagement | अमेरिका की इस 'दुकान' से निक ने बनवाई थी प्रियंका के लिए अंगूठी

अमेरिका की इस 'दुकान' से निक ने बनवाई थी प्रियंका के लिए अंगूठी

लॉस एंजिलिस, 29 जुलाई: अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने सगाई कर ली है। दोनों दो महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

‘पीपुल ’ पत्रिका की खबर के अनुसार जोनस ने लंदन में प्रियंका के 36 वें जन्मदिन पर उन्हें अंगूठी भेंट की। एक सूत्र के मुताबिक जोनस ने न्यूयार्क सिटी में स्थित टिफनी (मंहगे आभूषण की एक रिटेलर कंपनी) स्टोर से प्रियंका के लिए सगाई की अंगूठी खरीदी। 

सूत्र ने कहा , ‘‘वे काफी खुश हैं। उनके (निक) दोस्त और परिवार के लोगों ने उन्हें कभी भी इतना खुश नहीं देखा है और वे उनके लिए बहुत उत्साहित हैं। वह (निक) निश्चित रूप से उन्हें (प्रियंका) लेकर बेहद गंभीर हैं। ’’ 

दोनों की सगाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन फिल्मकार अली अब्बास जफर ने इशारों इशारों में यह बात कह दी। 

प्रियंका जफर के निर्देशन में बन रही सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत ’ में काम रही थीं लेकिन व्यस्तताओं के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। 

इसे लेकर जफर ने ट्विटर पर लिखा , ‘‘इसका कारण बहुत बहुत खास है। उन्होंने (प्रियंका) हमें ‘निक ऑफ टाइम ’ (आखिरी समय) में अपने फैसले के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। ’’

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Nick Jones Tiffney Ring Priyanka Engagement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे