एनआईए ने रांची में नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया

By भाषा | Published: November 5, 2020 10:33 PM2020-11-05T22:33:26+5:302020-11-05T22:33:26+5:30

NIA inaugurates new branch office in Ranchi | एनआईए ने रांची में नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया

एनआईए ने रांची में नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया

रांची, पांच नवंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को झारखंड की राजधानी रांची में एक नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया।

एनआईए के महानिदेशक वाई सी मोदी ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक एम वी राव और राज्य प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया।

एनआईए ने जून 2017 में रांची में एक कैंप कार्यालय स्थापित किया था । इसे अब एक पूर्ण शाखा कार्यालय में उन्नत किया गया है, जिसके प्रमुख एक एसपी रैंक के अधिकारी होंगे।

एनआईए रांची शाखा के अधिकार क्षेत्र में बिहार और झारखंड राज्य आते हैं।

Web Title: NIA inaugurates new branch office in Ranchi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे