नीतू कपूर और और वरूण धवन कोविड-19 से संक्रमित हुए

By भाषा | Published: December 5, 2020 01:25 AM2020-12-05T01:25:31+5:302020-12-05T01:25:31+5:30

Neetu Kapoor and Varun Dhawan get infected with Kovid-19 | नीतू कपूर और और वरूण धवन कोविड-19 से संक्रमित हुए

नीतू कपूर और और वरूण धवन कोविड-19 से संक्रमित हुए

मुम्बई, चार दिसंबर गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू कपूर और अभिनेता वरूण धवन शुक्रवार को चंडीगढ़ में जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

दोनों ही चंडीगढ़ में अनिल कपूर और कियारा आडवाणी के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग कर रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार नीतू (62) बेटे रणबीर कपूर द्वारा जरूरी इंतजाम किये जाने के बाद अब मुम्बई लौट रही हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘ वह आज जांच में कोविड-19 संक्रमित पायी गयीं। इसलिए रणबीर ने उन्हें वापस लाने के लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया। यदि वह यहां रहेंगी तो उनका उचित रूप से अस्पताल में पृथक इंतजाम होगा, अन्यथा वह चंडीगढ में अकेली हो जातीं। ’’

धवन और फिल्म के निर्देशक राजमेहता ने चंडीगढ़ में पृथक-वास में रहने का निर्णय लिया । मेहता भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

सूत्र ने कहा, ‘‘ वरूण और निर्देशक भी संक्रमित पाये गये लेकिन दोनों ने वहीं ठहरने का निर्णय लिया।’’

अनिल कपूर ने ट्वीट करे इन अटकलों को खारिज किया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Neetu Kapoor and Varun Dhawan get infected with Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे