अनेक कांडों में शामिल नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Published: January 20, 2021 11:52 PM2021-01-20T23:52:32+5:302021-01-20T23:52:32+5:30

Naxalites arrested in many cases | अनेक कांडों में शामिल नक्सली गिरफ्तार

अनेक कांडों में शामिल नक्सली गिरफ्तार

रांची, 20 जनवरी झारखंड की राजधानी रांची के नक्सल प्रभावित तमाड़ इलाके से पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर हत्या समेत अनेक नक्सली वारदात में शामिल गौर मोहन सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज गिरफ्तार नक्सली, नक्सल कमांडर अमित मुंडा के गिरोह का सदस्य है और वह राज्य में पिछले वर्ष हुई दो लोगों की हत्या समेत अनेक नक्सल वारदात में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने इन तमाम अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के घर से तमाम तरह की नक्सल सामग्री बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naxalites arrested in many cases

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे