छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, पांच लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 17, 2019 05:47 AM2019-05-17T05:47:11+5:302019-05-17T05:47:11+5:30

Naxalite anita arrested for prize money of Rs 5 lakh by chhattisgarh police | छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, पांच लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

Demo Pic

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने पांच लाख रुपए की ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। सुकमा जिले के पुलिस अ​​धिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितलनार और मुण्डवाल गांव के जंगल से पुलिस ने महिला नक्सली सोड़ी पीसो उर्फ अनिता (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

अनिता कांगेरघाटी एरिया कमेटी में डीएकेएमएस अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को पुसपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। बाद में दल ने चितलनार और मुण्डवाल गांव के पास जंगल और पहाड़ी में घेराबंदी कर महिला नक्सली अनिता को गिरफ्तार कर लिया। अनिता के सर पर पांच लाख रुपए का ईनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली से पूछताछ में दरभा मंडल के नक्सली संगठन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं हैं जिनका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला नक्सली के खिलाफ अज्ञात सैनिक की हत्या और पुलिस दल पर हमला समेत अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। 

Web Title: Naxalite anita arrested for prize money of Rs 5 lakh by chhattisgarh police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे