Navy Day: नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा-हिंद महासागर में चीनी गतिविधियां बढ़ी, किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार है हम

By स्वाति सिंह | Published: December 3, 2019 12:52 PM2019-12-03T12:52:38+5:302019-12-03T12:52:38+5:30

मंगलवार को नौसेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिंद महासागर एरिया में चीन की उपस्थिति बढ़ती जा रही है। हम हर बारीक से बारीक़ हरकतों पर नजर रखे हुए हैं।'

Navy Day: Navy Chief Admiral Karambir Singh said - Chinese activities increased in Indian Ocean, we are ready to face any threat | Navy Day: नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा-हिंद महासागर में चीनी गतिविधियां बढ़ी, किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार है हम

नौसेना प्रमुख ने बताया कि भारतीय नौसेना के 50 युद्धपोत और पनडुब्बियां निर्माणाधीन हैं,

Highlightsभारतीय नौसेना ने अपने विभिन्न अभियानों के दौरान 44 समुद्री डकैती के प्रयासों को विफल कर दिया एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा 'नौसेना की तीन विमान वाहक पोत अपने बेड़े में शामिल करने की दीर्घकालिक योजना है

नौसेना दिवस से बिल्कुल एक दिन पहले इंडियन नेवी के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बताया कि भारतीय नौसेना ने अपने विभिन्न अभियानों के दौरान 44 समुद्री डकैती के प्रयासों को विफल कर दिया और 120 समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया।

मंगलवार को नौसेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिंद महासागर एरिया में चीन की उपस्थिति बढ़ती जा रही है। हम हर बारीक से बारीक़ हरकतों पर नजर रखे हुए हैं।' एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा 'नौसेना की तीन विमान वाहक पोत अपने बेड़े में शामिल करने की दीर्घकालिक योजना है।नौसेना 41 पोतों की खरीद कर रही है।'

उन्होंने कहा 'मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।क्षेत्र में किसी और देश की नौसैन्य गतिविधि से हमें प्रभावित नहीं होना चाहिए।'नौसेना प्रमुख ने बताया कि भारतीय नौसेना के 50 युद्धपोत और पनडुब्बियां निर्माणाधीन हैं, जिनमें से 48 भारतीय शिपयार्ड में हैं। हमारे पास वर्ष 2022 तक पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत IAC-1 पूरी तरह से चालू हो जाएगा और यह मिग -29 K के साथ काम करेगा।'

Web Title: Navy Day: Navy Chief Admiral Karambir Singh said - Chinese activities increased in Indian Ocean, we are ready to face any threat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे