पंजाब विधानसभा चुनावः कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने की बैठक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रतिनिधियों से मिले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: July 26, 2021 09:08 PM2021-07-26T21:08:27+5:302021-07-26T21:09:35+5:30

किसानों के एक समूह ने पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को काले झंडे दिखाए। वह रूपनगर में एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे थे।

Navjot Singh Sidhu holds first meeting as Punjab Congress chief Youth Congress, NSUI, SC cell, BC cell and Legal cell | पंजाब विधानसभा चुनावः कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने की बैठक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रतिनिधियों से मिले

सिद्धू ने पिछले शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था।

Highlightsप्रदर्शनकारियों ने सिद्धू के खिलाफ उनकी “प्यासा कुएं तक जाता है” टिप्पणी के लिए नारे लगाए।सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत समझा गया है।कांग्रेस नेता ने कहा कि वह किसानों का बहुत सम्मान करते हैं और दिल और आत्मा से उनका समर्थन करते हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के चार कार्यकारी अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों के साथ अपनी पहली बैठक की।

सिद्धू ने यहां पंजाब कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई), अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और विधि प्रकोष्ठ सहित पार्टी के संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके विचार सुने। सिद्धू ने पिछले शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था।

उन्होंने सुनील जाखड़ की जगह ली। इसके अलावा, पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव में सिद्धू की सहायता के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को नियुक्त किया था।

गोयल ने करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सिद्धू ने पहले चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसके बाद संगठनों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष डैनी ने कहा कि बैठक का एजेंडा राज्य में पार्टी को और मजबूत करना है। हालांकि, सिद्धू ने मीडिया से बात नहीं की। 

Web Title: Navjot Singh Sidhu holds first meeting as Punjab Congress chief Youth Congress, NSUI, SC cell, BC cell and Legal cell

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे