राष्ट्रीय पार्टी बनी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल बोले- 10 साल पहले एक छोटी सी पार्टी थी आप

By रुस्तम राणा | Published: December 8, 2022 05:14 PM2022-12-08T17:14:38+5:302022-12-08T17:25:26+5:30

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज (गुरुवार) गुजरात चुनाव के नतीजे आ गए हैं और पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

National party became Aam Aadmi Party, Kejriwal said, 10 years ago AAP was a small party | राष्ट्रीय पार्टी बनी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल बोले- 10 साल पहले एक छोटी सी पार्टी थी आप

राष्ट्रीय पार्टी बनी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल बोले- 10 साल पहले एक छोटी सी पार्टी थी आप

Highlightsकेजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 10 साल पहले आप एक छोटी पार्टी थीउन्होंने आगे कहा- अब 10 साल बाद 2 राज्यों में उसकी सरकार है, वह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई हैगुजरात में आप को 4 सीटों में जीत हासिल हुई है जबकि एक सीट में वह बढ़त बनाए हुए है

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव के नतीजे आते ही आम आदमी पार्टी को भले ही बेहद कम सीटें आईं हैं, लेकिन पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का तमगा प्राप्त हो गया है। इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज (गुरुवार) गुजरात चुनाव के नतीजे आ गए हैं और पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। केजरीवाल ने अपने वीडियो संबोधन में कहा कि 10 साल पहले आप एक छोटी पार्टी थी, अब 10 साल बाद 2 राज्यों में उसकी सरकार है और वह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में मदद करने के लिए गुजरात के लोगों का धन्यवाद किया। केजरीवाल ने कहा, बहुत कम पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है, हमारी युवा पार्टी अब उनमें से एक है। परिणामों को लेकर आप संयोजक ने कहा, चुनाव प्रचार के दौरान ‘आप’ कीचड़ उछालने में शामिल नहीं हुई, केवल पंजाब, दिल्ली में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात की।

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के अनुसार, आम आदमी पार्टी को गुजरात में 4 सीटों में जीत हासिल हुई है जबकि एक सीट में वह बढ़त बनाए हुए है। 182 विधानसभा वाले इस राज्य में मतगणना जारी है। 

Web Title: National party became Aam Aadmi Party, Kejriwal said, 10 years ago AAP was a small party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे