‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना’ का नाम बदल कर ‘राष्ट्रीय निषाद राज गुहा योजना’ होः बघेल

By भाषा | Published: July 16, 2019 01:50 PM2019-07-16T13:50:30+5:302019-07-16T13:50:30+5:30

आगरा से भाजपा के लोकसभा सदस्य बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निषाद समुदाय ‘मछुआरा’ शब्द को सही नहीं मानता। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि ‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना’ का नाम बदल दिया जाए।’’

'National Fisheries Welfare Scheme' to be renamed 'National Nishad Raj Guha Scheme' | ‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना’ का नाम बदल कर ‘राष्ट्रीय निषाद राज गुहा योजना’ होः बघेल

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि ‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना’ का नाम बदल दिया जाए।’’

Highlightsउन्होंने प्रश्नकाल के दौरान मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न पूछे जाने के दौरान कहा।कांग्रेस के शशि थरूर और केरल के कई अन्य सदस्यों ने मछुआरों के लिए आवास योजना के तहत मिलने वाली 1.2 लाख रुपये की राशि को नाकाफी बताया।

भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को लोकसभा में ‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना’ का नाम बदल कर निषाद समुदाय के राजा के नाम पर ‘राष्ट्रीय निषाद राज गुहा योजना’ करने की मांग की।

आगरा से भाजपा के लोकसभा सदस्य बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निषाद समुदाय ‘मछुआरा’ शब्द को सही नहीं मानता। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि ‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना’ का नाम बदल दिया जाए।’’

उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न पूछे जाने के दौरान कहा कि इस योजना का नाम इस समुदाय के राजा के नाम पर ‘राष्ट्रीय निषाद राज गुहा योजना’ किया जाए। वहीं, कांग्रेस के शशि थरूर और केरल के कई अन्य सदस्यों ने मछुआरों के लिए आवास योजना के तहत मिलने वाली 1.2 लाख रुपये की राशि को नाकाफी बताया और इसे बढ़ाए जाने की मांग की।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि फिलहाल इतनी राशि दी जा रही है और इसमें कई राज्य अपनी तरफ से बढ़ोतरी कर रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ोतरी करने के बारे में कुछ निर्णय होगा, तो उस बारे में सदन को जानकारी दे दी जाएगी। 

Web Title: 'National Fisheries Welfare Scheme' to be renamed 'National Nishad Raj Guha Scheme'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे