नासा का इंसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर हुआ लैंड, ग्रह के खुलेंगे रहस्य

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 27, 2018 07:36 AM2018-11-27T07:36:50+5:302018-11-27T07:36:50+5:30

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इंसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर पहुंच गया है।

NASA mission, InSight on Marsquakes, eyes in deep space | नासा का इंसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर हुआ लैंड, ग्रह के खुलेंगे रहस्य

नासा का इंसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर हुआ लैंड, ग्रह के खुलेंगे रहस्य


अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इंसाइट लैंडर मंगल ग्रह पर पहुंच गया है। इस नए रोबोट  ने सबसे कम समय में (7 मिनट) में यहां पर लैंडिंग की है। जैसे ही नासा का लेंडर अंतरिक्ष पहुंचा वैसे ही जेट प्रोपुलजन लोबोरेट्री में खुशियों और बधाईयों का दौर शुरू हो गया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा  का इनसाइट  मंगल की धरती पर उतर गया और इसने लाल ग्रह यानी मंगल की पहली तस्वीर भी भेजी। नासा की इस उपलब्धि से धरती के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। नासा के मिशन के द्वारा मंगल ग्रह में जमीनी और आंतरिक भागों का अध्ययन करना है। पृथ्वी के अलावा  यह इकलौता ऐसा ग्रह है जिसकी नासा इस तरह जांच करेगा।



नासा का लैंडर मार्स इनसाइट यान करीब 7 साल की यात्रा के बाद यहां लैड हो पाया है।  इनसाइट मंगल ग्रह के बाहरी तापमान में 19,800 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से प्रवेश किया जबकि मंगल की धरती पर उतरने से पहले आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक कम हुआ।

नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेंस्टाइन ने रविवार को ट्वीट करके बताया था कि नासा दो दिनों के अंदर नासा इनसाइट के साथ मंगल पर उतर रहा है। नासा के कर्मियों को धन्यवाद। इसे पूरा करते हैं और नया चरण शुरू करते हैं।

 इनसाइट मंगल ग्रह के बाहरी वातावरण में 19,800 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से प्रवेश करेगा और मंगल की धरती पर उतरने से पहले आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक कम होगा। यह चरण सिर्फ सात मिनट के अंदर पूरा होना है ।यह पहला यान है जो मंगल की खुदाई करके उसकी रहस्यमय जानकारियां जुटाएगा।

English summary :
NASA InSight Robot Land on Mars: American Space Agency NASA InSight Lander has reached Mars. This new robot has landed in the shortest time (7 minutes) here. As soon as NASA's landing reached the joy and congratulations began in Jet Propulsion Laboratory.


Web Title: NASA mission, InSight on Marsquakes, eyes in deep space

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :NASAनासा