प्रधानमंत्री मोदी की कुछ खास मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, 100 दिन का एजेंडा तैयार करने का निर्देश

By भाषा | Published: May 22, 2019 01:57 AM2019-05-22T01:57:59+5:302019-05-22T01:57:59+5:30

ज्यादातर एक्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि मोदी की अगुवाई में राजग सरकार सत्ता में वापस लौट रही है। सूत्रों ने बताया सरकार ने पहले ही सभी मंत्रालयों तथा विभागों से 100 दिन का एजेंडा तैयार करने को कहा है। 

Narendra modi meeting with minister for upcoming 100 day agenda planning | प्रधानमंत्री मोदी की कुछ खास मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, 100 दिन का एजेंडा तैयार करने का निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी की कुछ खास मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, 100 दिन का एजेंडा तैयार करने का निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को कुछ प्रमुख मंत्रालयों के खास अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बैठक के एजेंडा पर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह बैठक लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले हुई है।

सूत्रों के अनुसार समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से अर्थव्यवस्था की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली। मार्च में आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद संभवत: मोदी की यह शीर्ष अधिकारियों के साथ पहली बैठक थी। इससे पहले दिन में मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की।

वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के लिए दिए गए रात्रि भोज में भी शामिल हुए। ज्यादातर एक्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि मोदी की अगुवाई में राजग सरकार सत्ता में वापस लौट रही है। सूत्रों ने बताया सरकार ने पहले ही सभी मंत्रालयों तथा विभागों से 100 दिन का एजेंडा तैयार करने को कहा है। 

Web Title: Narendra modi meeting with minister for upcoming 100 day agenda planning