पानी की कमी को पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने शुरू किया जल शक्ति अभियान, पहला चरण 15 सितंबर तक

By भाषा | Published: July 11, 2019 06:18 PM2019-07-11T18:18:21+5:302019-07-11T18:18:50+5:30

Narendra Modi Government launches Jal Shakti Abhiyan, first phase till 15th September | पानी की कमी को पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने शुरू किया जल शक्ति अभियान, पहला चरण 15 सितंबर तक

File Photo

सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया जल की कमी वाले ब्लॉकों में जल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रश्नकाल में कहा कि देश के अनेक हिस्सों में निरंतर पानी निकाल जाने की वजह से भूजल स्तर गिर रहा है और 1186 ब्लॉक ऐसे वर्गीकृत किये गये हैं जिनमें आवश्यकता से अधिक जल निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक गांवों में सभी घरों तक नल से जल आपूर्ति का निश्चय किया गया है। शेखावत ने कहा कि सरकार ने जल शक्ति अभियान भी शुरू किया है जिसमें समयबद्ध तरीके से जल की कमी वाले ब्लॉकों में भूजल समेत जल की उपलब्धता बढ़ाने के कार्य को मिशन मोड में किया जाना है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में यह अभियान 15 सितंबर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय भूजल बोर्ड क्षेत्रीय स्तर पर देशभर में भूजल स्तर पर नजर रख रहा है।

शेखावत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जल जीवन मिशन देशभर में स्थाई जल आपूर्ति प्रबंधन के अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अन्य केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं के साथ तालमेल करेगा। उन्होंने बताया, ‘‘इस कार्यक्रम के लिए वर्तमान वित्त वर्ष 2019-20 में 10000.66 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है।’’

Web Title: Narendra Modi Government launches Jal Shakti Abhiyan, first phase till 15th September

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे