लाइव न्यूज़ :

नागपुरः भाजपा के लिए काम कर रहा था, तो मेरे इलाके के लोग अक्सर मेरे घर पर पत्थर फेंकते थे?, नितिन गडकरी बोले- आज मेरे साथ हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2025 16:13 IST

आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक बालासाहेब देवरस के एक भाषण का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था, "दुर्लभ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकठिन समय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।बड़ी संख्या में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी बदौलत संगठन ने सफलतापूर्वक लगभग 100 वर्ष पूरे किए हैं।नागपुर क्षेत्र में भाजपा के लिए काम कर रहा था, तो मेरे इलाके के कुछ लोग अक्सर मेरे घर पर पत्थर फेंकते थे।

नागपुरः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में अपने राजनीतिक सफर की पुरानी बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी, तब कुछ लोग उनके घर पर रोज़ पत्थर फेंकते थे, लेकिन समय बदला और आज वही लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। गडकरी स्थानीय भाजपा नेता रामदास आंबटकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक बालासाहेब देवरस के एक भाषण का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था, "दुर्लभ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होता है।’’ गडकरी ने कहा कि आरएसएस में बड़ी संख्या में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी बदौलत संगठन ने सफलतापूर्वक लगभग 100 वर्ष पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता हमेशा अपनी विचारधारा और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हैं। गडकरी ने राजनीति में अपने शुरुआती दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 1975 में जब मैं नागपुर क्षेत्र में भाजपा के लिए काम कर रहा था, तो मेरे इलाके के कुछ लोग अक्सर मेरे घर पर पत्थर फेंकते थे।

गडकरी ने कहा कि समय के साथ वही लोग आरएसएस मुख्यालय, डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर और उनके घर आने लगे तथा उनमें से एक तो बाद में भाजपा का वार्ड अध्यक्ष भी बना। गडकरी ने भाजपा और आरएसएस में योगदान के लिए दिवंगत आंबटकर और उनके परिवार की सराहना की। 

टॅग्स :आरएसएसBJPमोहन भागवतनागपुरनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपैसा ही पैसा?, हमेशा 1 लाख करोड़, 50,000 करोड़ या 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजना की बात करता हूं, नितिन गडकरी बोले- लीक से हटकर नहीं सोच रहे अधिकारी

भारतमहाराष्ट्रः मतदाता सूची में हेराफेरी?, आरोप पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा-झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो... राहुल गांधी

भारतVISAVADAR By-Election Result: 18 साल से जीत नसीब नहीं?, विसावदर सीट पर फिर से बीजेपी को झटका, ‘आप’ ने किया कमाल

भारतBypoll Results 2025: 4 राज्य और 5 सीट पर मतगणना, आप 2, भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी को 1-1 सीट?, जानें कौन कहां से जीता

भारतKALIGANJ By-Election Result: 19164 वोट से आगे अलीफा अहमद?, 2026 विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी मारेगी बाजी!

भारत अधिक खबरें

भारत'महाराष्ट्र में चुनाव कानून के मुताबिक हुए': ईसी ने राहुल गांधी को ‘सभी मुद्दों’ पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया

भारतBihar: 13वीं बार निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए लालू प्रसाद यादव, पार्टी ने जारी कर दी अधिसूचना

भारतमहाराष्ट्र मंत्रिमंडलः पूरी तरह ‘पेपरलेस’ कैबिनेट बैठक,  सभी मंत्रियों को आईपैड, जानें मुख्य बातें

भारत'ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड और कैम्ब्रिज को मिला लें तो भी नालंदा की बराबरी नहीं हो सकती': उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

भारतराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब उड़ाएंगे हवाई जहाज, उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने किया सफल घोषित