नागालैंड: गिनीज में नाम दर्ज कराने के लिए एक साथ नाचीं पांच हजार महिलाएं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 7, 2019 02:45 PM2019-04-07T14:45:58+5:302019-04-07T14:46:18+5:30
आयोजकों के मुताबिक कोन्याक लोगों ने अपने प्रयास में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य किया और पांच मिनट और एक सेकंड के लिए एक औपचारिक गीत गाया।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए कोन्याक समुदाय की पांच हजार महिलाओं ने साथ पारंपरिक नृत्य पेश किया। पारंपरिक कोन्याक नृत्य का यह सबसे बड़ा प्रदर्शन था। मोन टाउन में मनाए जाने वाले वसंत ऋतु के त्योहार आओलियांग के आखिरी दिन शुक्रवार (5 अप्रैल) को इस नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें हजारों की तादाद में महिलाएं पारंपरिक वेश-भूषा कोन्याक नृत्य पेश करती हुई दिखाई दे रही हैं।
कोन्याक 16 नागा जनजातियों में से एक है और इस समुदाय के लोग मुख्य रूप से नागालैंड के मोन जिले में रहते हैं।
#WATCH Nagaland: Around 5000 women of Konyak community performed at the local ground of Mon town, in their attempt to enter Guinness World Record for 'Largest Traditional Konyak Dance display'. It was organised on the final day of Aoleang cum Mini Hornbill Festival 2019 (05.04) pic.twitter.com/ZDs9oXFWNK
— ANI (@ANI) April 7, 2019
आयोजकों के मुताबिक कोन्याक लोगों ने अपने प्रयास में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य किया और पांच मिनट और एक सेकंड के लिए एक औपचारिक गीत गाया।