केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'नदी को जानो' मोबाइल एप किया लांच, मिलेगी भारत की नदियों से जुड़ी तमाम जानकारी

By वैशाली कुमारी | Published: July 26, 2021 05:15 PM2021-07-26T17:15:58+5:302021-07-26T17:15:58+5:30

नदी को जानो मोबाइल ऐप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है। यह पहल भारतीय नदियों पर एक डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के लिए अनुसंधान का एक हिस्सा है।

Nadi ko Jano mobile app launched by Union Education Minister Dharmendra Pradhan, it will get all the information related to the rivers of India | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'नदी को जानो' मोबाइल एप किया लांच, मिलेगी भारत की नदियों से जुड़ी तमाम जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'नदी को जानो' मोबाइल एप किया लांच, मिलेगी भारत की नदियों से जुड़ी तमाम जानकारी

Highlightsनदी को जानो मोबाइल एप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है।भारत की नदियों के बारे में हर प्रकार की जानकारी आपको इस मोबाइल एप में मिलेगी।यह पहल भारतीय नदियों पर डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के अनुसंधान का हिस्सा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘नदी को जानो‘ एप लांच किया है। उन्होनें इस एप को लांच करने के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि तकनीक के कारण दुनिया तेजी से बदल रही है। साथ ही विज्ञान में भी तेजी से बदलाव हो रहा है, लेकिन इन वैज्ञानिक नवाचारों का आधार हमारे भीतर रहने वाली आत्म-जागरूकता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश नए युग में प्रवेश कर रहा है। 

नदी को जानो मोबाइल एप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है। यह पहल भारतीय नदियों पर एक डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के लिए अनुसंधान का एक हिस्सा है। भारत की नदियों के बारे में हर प्रकार की जानकारी आपको इस मोबाइल एप में मिलेगी। साथ ही इस एप में छात्र नदी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

बता दें कि भारत सरकार ने इससे पहले मछली पालक किसानों के लिए मत्स्य सेतु एप लांच किया था। मत्स्य सेतु मोबाइल ऐप की बात करें तो इसमें अलग-अलग प्रजाति के बारे में जानने के लिए ऑनलाइन सेल्फ-लर्निंग मॉड्यूल दिया गया है। साथ ही इस ऐप में मछलियों के प्रजनन, बीज उत्पादन और ग्रो-आउट संवर्धन पर जानकारी मिलेगी। इस एप के जरिए किसानों को छोटे वीडियो के माध्यम से बेहतर प्रबंधन, जलकृषि कार्यों में भोजन और स्वास्थ्य प्रबंधन का पालन करना भी सिखाया जाएगा। 

Web Title: Nadi ko Jano mobile app launched by Union Education Minister Dharmendra Pradhan, it will get all the information related to the rivers of India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे