नड्डा ने नए कृषि कानूनों की आलोचना पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा

By भाषा | Published: January 14, 2021 11:25 PM2021-01-14T23:25:53+5:302021-01-14T23:25:53+5:30

Nadda targets opposition parties over criticism of new agricultural laws | नड्डा ने नए कृषि कानूनों की आलोचना पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा

नड्डा ने नए कृषि कानूनों की आलोचना पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा

चेन्नई,14 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नए कृषि कानूनों की आलोचना पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि पहले उन्होंने कृषि सुधारों का वादा किया था और अब वे इस मामले में केन्द्र के खिलाफ आंदोलन करने वालों का साथ दे रहे हैं।

भाजपा प्रमुख की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदुरै में विवादित कानूनों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कड़े विरोध के कारण कानूनों को रद्द करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

नड्डा ने तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि विपक्षी दलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह राष्ट्र हित में कड़े निर्णय लेने की राजनीतिक इच्छा और साहस की कमी है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि कृषि सुधार लाया जाएगा, लेकिन अब वे कृषि सुधारों का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nadda targets opposition parties over criticism of new agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे